बंद करे

जनसांख्यिकी

नाम :

नर्मदापुरम् जिले का नाम मांडू (मालवा) के द्वितीय सुल्तान हुशंग शाह गोरी के नाम पर पडा है , जिन्होंने 15वी सदी में नर्मदापुरम् शहर को बसाया था |

भौगोलिक स्थिति :

नर्मदापुरम् केंद्रीय नर्मदा घाटी और सतपुड़ा के पठार के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यह 22 डिग्री 15 मिनट और 22 डिग्री 44 मिनट-पूर्व के बीच समान्तर स्थित है। आकार में, यह नर्मदा नदी के दक्षिणी किनारे पर एक लम्बी और अनियमित पट्टी है। दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व में इसकी लंबाई 160 किलोमीटर तक है|

क्षेत्रफल एवं जनसंख्या संख्या
भौगोलिक क्षेत्र 5408.23 वर्ग कि.मी.
वन क्षेत्र 2229.74 वर्ग मी.
कुल आबादी वाले गाँव 923
तहसील 8
विकासखंड 7
कुल ग्राम पंचायत 421
कुल जनपद पंचायत 7
शहरीय क्षेत्र 11
कुल नगरपालिका 4
कुल जनसंख्या 12,40,975
ग्रामीण जनसंख्या 8,51,126
शहरी जनसंख्या 3,89,849
कुल पुरूष 6,48,970
कुल महिला 5,92,005